हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, May 6, 2018


सत्येन्द्र उपाध्याय


शनिवार को गोरखपुर में रेल  राज्य मंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा द्वारा गोरखपुर  जं. रेलवे स्टेशन पर अपराह्न 03.30 बजे आयोजित एक समारोह में गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 12595/12596, 12571/12572) की आवृत्ति में वृद्धि का शुभारम्भ एवं गोरखपुर स्टेशन पर 07 नई लिफ्टों, प्लेटफार्म सं. 01 पर कैब-वे के निकट नवीकृत स्टेशन भवन, पार्टिंको, बुकिंग कार्यालय एवं प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया जायेगा.

यह समारोह माननीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल एवं सांसद प्रवीण कुमार निषाद की उपस्थिति में सम्पन्न होगा. समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ रेल अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता भी मौजूद रहेगी.

उल्लेखनीय है कि यात्रियों की मांग एवं क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर हमसफर एक्सप्रेस को दैनिक गाड़ी के रूप में चलाए जाने का निर्णय लिया गया है. फलस्वरूप 12571/12572 गोरखपुर-आन्नद विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस वाया बढ़नी सप्ताह में 04 दिन चलेगी, जबकि 12595/12596 गोरखपुर-आन्नद विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस वाया बस्ती का संचलन सप्ताह में 03 दिन किया जायेगा.

12571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस वाया बढ़नी गोरखपुर से बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार का चलेगी, जबकि 12572 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस वाया बढ़नी आनन्द विहार टर्मिनस से सोमवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी. इसी प्रकार 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस वाया बस्ती गोरखपुर से सोमवार, मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को चलेगी, जबकि 12596 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस वाया बस्ती आनन्द विहार टर्मिनस से मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को प्रस्थान करेगी.

हमसफर एक्सप्रेस के आवृत्ति में वृद्धि से गोरखपुर एवं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को निश्चित रूप से सहूलियत होगी. विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा 05 मई, 2018 को गोरखपुर जं. से 02571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष हमसफर गाड़ी को 16.00 बजे हरी झण्डी दिखाकर हमसफर एक्सप्रेस की आवृत्ति में वृद्वि का शुभारम्भ किया जायेगा.

यात्रियों को उन्नत सुख सुविधाएं उपलब्ध करा कर यात्रा को आरामदेह एवं सुखद बनाये जाने की रेल प्रशासन की प्रतिबद्वता के क्रम में गोरखपुर स्टेशन पर अनेक सुविधायें उपलबध करायी गई है, जिनमें हाल ही में विभिन्न प्लेटफार्मों पर रू. 03 करोड़ की लागत से 07 नई लिफ्टों का प्रावधान, प्लेटफार्म संख्या-01 पर कैब-वे के निकट स्टेशन भवन का नवीकरण, पार्टिकों, बुकिंग कार्यालय एवं प्रतीक्षालय का निर्माण प्रमुख है. माननीय रेल राज्य मंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार श्री मनोज सिन्हा द्वारा इन उन्नत यात्री सुविधाओं का लोकार्पण किया जायेगा. यात्री सुविधाओं से संबंधित इन कार्यों पर रू. 01 करोड़ की लागत आयेगी.


No comments: