हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, May 6, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

गिरधारी पाण्डेय , तहसील प्रभारी डुमरियागंज 

अस्पताल निर्माण से आज तक मयस्कर नहीं हुये डाक्टर - 

सिद्धार्थनगर  जिले में जनता  के साथ स्वास्थ्य विभाग कर रहा है खिलवाड़ - 
  सरकार जहां लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा कर रही है वहीं पीएचसी की स्थापना हुए एक दशक से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो पाई है। व्यवस्था से जिम्मेदार वाकिफ भी है।ं बावजूद ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे बिस्कोहर समेत इलाके के तकरीबन 30 हजार से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सेवा के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। एक दशक पूर्व जब बिस्कोहर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी गई तो लोगों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा की आस जगी थी। लेकिन समय के साथ-साथ लोगों की यह खुशी काफूर होती गई। कारण यह है कि एक दशक से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद भी अभी तक अस्पताल में एक मुक्कमल चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई है। पीएचसी की गाड़ी फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय के साथ एक स्वीपर के भरोसे खीची जा रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों को इलाज के लिए पड़ोसी जनपद बलरामपुर का मुंह ताकना पड़ रहा है। इसमें समय व धन दोनों की बर्बादी होती है। साथ ही रोगियों के जान पर भी आफत बना रहता है। समस्या को लेकर इलाके के लोगों ने कई बार आवाज उठाई लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। हुआ है। जिससे लोगों को पीएचसी होने का लाभ नही मिल पा रहा है। 

No comments: