सत्येन्द्र उपाध्याय
विद्यालय में आत्मरक्षा अभियान का हुआ समापन
मथुरा के रतन लाल फूल कटोरी देवी स्कूल में तीन दिन तक चले निर्भया आत्मरक्षा अभियान का समापन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी को निर्भया बनाओ की थीम के साथ हुआ । तीसरे व अंतिम दिन की कार्यशाला में बताया गया कि विशेष परिस्थितियों में या हमला होने पर हम किस प्रकार छोटी छोटी ट्रिक का उपयोग करके अपनी आत्मरक्षा कर सकते हैं तथा चाबी, सेफ्टी पिन, हेयर पिन आदि को किस प्रकार हथियार बना सकते हैं। तीन दिन में 600 बलिकाओंं को आत्मरक्षा तकनीक का प्रशिक्षण सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट गुलशन शर्मा, कल्पना शर्मा व हेमंत चौधरी द्वारा दिया गया। कार्यशाला के समापन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिला उद्योग व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष कल्पना गर्ग, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव विश्व ब्राह्मण संघ ममता भारद्वाज उपस्थित रहे। कल्पना ने बालिकाओं को प्रोत्साहित किया तथा विशेष परिस्थितियों में प्रयोग होने वाले महिला हेल्पलाइन नम्बरों की विस्तृत जानकारी भी दी। श्री राधा कृष्ण सेवा समिति की सचिव दीपांजलि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज मे महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को संज्ञान में रखकर श्री राधा कृष्ण सेवा समिति व इंडियन मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा बलिकाओं को निर्भया बनाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरूआत की गई है तथा आगे भी इस अभियान को स्कूलों में अनवरत चलाया जाएगा । कार्यशाला में प्रधानाचार्या डॉ नीता सिंह, वंदना सक्सेना, कृष्णकांत अध्यक्ष इंडियन मार्शल आर्ट एकेडमी, प्रेमपाल सिंह राष्ट्रीय कोच कराटे, शकील अब्बासी कराटे कोच, विकास चौधरी, खेल प्रशिक्षक भावुक यादव, यशिता चौधरी, पंकज शर्मा, अभिषेक, आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment