हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, May 6, 2018

गिरधारी पाण्डेय , डुमरियागंज -
लूट खसोट में मस्त है भाजपा की सरकार:आफताब आलम

जनसम्पर्क  के दौरान किया नुक्कड़ सभा

भ्रष्टाचार  का खात्मा का नारा देने वाली सरकार भ्रष्टों व अपराधियों पर अंकुश लगाने में भी नाकाम साबित हो रही है। आमजन बेहाल है।
        उक्त बातें डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गड्डू ने क्षेत्र के बहादुरगंज, तलपुरवा, जिवपुर, निबियहवा, जिगनिहवा आदि चौराहों पर जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभा के दौरान कही। उन्होंने  कहा कि सूबे में अपराधी बेखौफ घूम कर अपराध कर रहे हैं। आए दिन रेप की घटनाएं हो रही हैं। जिससे लोग भयभीत हैं। और जिम्मेदार अपने में मस्त हैं। वे जनता का विकास नहीं बल्कि अपना विकास कर रहे हैं। जिससे बहुजन समाज पार्टी की बहन जी की सरकार को जनता अब याद कर रही है। श्री आलम ने लोगों से अपील किया कि उन्हें अपना समर्थन देकर संसद की पंचायत तक पहुंचाएं, वे क्षेत्र का विकास करेंगे। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम, पीआर आजाद, राममिलन भारती, शमीम अहमद, भरत लाल निषाद, जय राम गौतम, वीरचंद्र पासवान, राजेंद्र कमल, सत्येंद्र कुमार गौतम, रामनयन आनंद, मेहताब इदरीसी, रामबहोर कनौजिया, महमूद, रामलाल चौधरी, मोहम्मद कैफ, अजीम,अबरार अहमद, मोहम्मद कुतुब, निलेश निषाद, बुद्धिसागर, चंद्रभान,गंगाराम, जगदीश प्रसाद, प्रमोद कुमार संजय पांडेय, आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments: