हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, May 6, 2018

  1. शैलेन्द्र बाबू , बलरामपुर - 
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बना देशद्रोहियों का शरणालय -दद्दन मिश्र 

 उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद दद्दन मिश्र ने आज यहाँ मीडिया को सम्बोधित करते हुये कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राष्ट्र को खंडित करने वाले मोहम्मद अली जिन्ना जैसे देशद्रोही की तस्वीर लगाना राष्ट्रद्रोह है l श्री मिश्र ने बलरामपुर नगर के हनुमान गढी परिसर में महर्षि नारद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में कहा कि राष्ट्र का विभाजन करने वालों का महिमामंडन करने वालों की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता जाहिर करती है l ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के साथ संस्थान पर प्रभावी अंकुश की बात कही l उन्होंने कहा कि अन्य विश्विद्यालयों की तरह सभी प्रकार के संवैधानिक नियमों का पालन अलीगढ़ यूनिवर्सिटी करने के  बजाय वहां देश विरोधी तत्वों का शरणालय बनकर उन्हें  ट्रेनिंग देकर राष्ट्र के खिलाफ तैयार कर रही है l उन्होंने साफ शब्दों में आरोप लगाते हुये अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को राष्ट्र विरोधियों का अड्डा बताया l 

No comments: