हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, May 11, 2018

उन्नाव कांड में सीबीआई ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे आरोपों की पुष्टि की -

सत्येन्द्र उपाध्याय, सिद्धार्थनगर
सीबीआई के मुताबिक, शशि सिंह पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुलदीप के घर लाई थी । 11 जून को पीड़िता का तीन युवकों ने अपहरण कर लगातार एसयूवी में गैंगरेप किया था। वहीं सीबीआई स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच कर रही है

उन्नाव गैंगरेप केस में सीबीआई ने पीड़िता द्वारा लगाए गए उन आरोपों की पुष्टि कर दी है। जिसमें उसने कहा था कि पिछले साल 4 जून को बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसका रेप किया था, जबकि उस दौरान उनकी महिला सहयोगी शशि सिंह कमरे के बाहर पहरा दे रही थी।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित लड़की जहां बांगरमऊ के विधायक सेंगर का नाम लेती रही, वहीं स्थानीय पुलिस ने 20 जून को दर्ज एफआईआर में विधायक और अन्य आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए। 

No comments: