हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, May 11, 2018

2 मई को दो पक्षो में हुये विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु

2 मई को दो पक्षो में हुये विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु 

          मिली जानकारी के अनुसार  मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बड़हर घाट से 2/5/2018 को गोल्हौरा थाना क्षेत्र के महुआ कला बारात गई हुई थी जिसमें मोटरसाइकिल खड़ा करने को लेकर बिबाद और मारपीट हुआ था।   बाराती पक्ष के दूल्हे के चाचा बीपत पुत्र  झन्नू के सर में चोट लगने से बेहद हालत नाजुक था जिसका इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा था। इलाज के दौरान आज दिनांक 10/5/2018 को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जिसकी जानकारी मिलने पर सभी ग्राम वासियों मे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव के लोगों ने मिलकर लाश को  थाना गोल्हौरा लेकर पहुंचे और गोल्हौरा थाना प्रभारी राजकुमार यादव से वार्ता करते हुए या पूछा गया कि आप लोगों ने अभी तक मुजरिमों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया था और मुजरिम खुला चैलेंज दे रहे थे कि हम लोग मारे और कुछ भी नहीं हुआ और दोनों तरफ से  धाराएं भी एक ही लगा है। ना तो इसमें अभी तक  आप लोगों ने कोई कार्यवाही नहीं किया।

इस समबन्ध में  क्षेत्राधिकारी इटवा नईम खान अंसारी ने बताया कि पांचों मुजरिम बिजई,हीरावन,महेन्द्र, रामबिलास,
सुनील गिरफ्तार हो चुके हैं और मुकदमा अपराध संख्या 26/18 धारा 147,  148 , 304,  395 , 323,  504 आईपीसी के तहत सुबह जेल भी भेज दिया जाएगा।

जिसमें सिद्धार्थ नगर अपर पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल क्षेत्राधिकारी इटवा नईम खान अंसारी क्षेत्राधिकारी बांसी उमाशंकर सिंह व सिद्धार्थ नगर के कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों व ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि पांचों मुजरिम गिरफ्तार हो चुके हैं जिन्हें कल सुबह जेल भेज दिया जाएगा।


No comments: