हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, May 14, 2018

आँधी ने मुजफ्फरनगर में मचाया कोहराम

शैलेष सोनकर
तूफान ने मुज़फ्फरनगर में मचाया जमकर कहर, विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, बारिश के बाद तापमान हुआ कम
मुजफफरनगर 13 और 14 मई को मौसम विभाग द्वारा दी गई संभावित तूफान, बारिश की सूचना सटीक बैठी। प्रदेश के कई हिस्सों में आए तूफान से भारी जान माल के नुकसान की सूचना मिल रही है।
जनपद मुज़फ्फरनगर की सड़कों पर जहां तहां टूटे पड़े पेड़, होर्डिंग, बिजली खम्बे, विद्युत तार तूफान से हुई बर्बादी बयां कर रहे है।
सड़क किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ तो जगह जगह टूट कर सड़क पर आवाजाही प्रभावित करने के साथ दुर्घटनाओं को भी न्योता दे रहे है।
मीरापुर जानसठ रोड पर मुज़फ्फरनगर तक खम्बे, पेड़ टूटे पड़े है जो तूफान द्वारा लाई बर्बादी की मूक गवाही दे रहे है।
गांव देहात में भी अमूमन यही हाल है। जहां तहां पेड़ उखड़ गए है तो छप्पर, टीन तूफानी तेज़ हवा में उड़ गए है।
14 को भी मौसम विभाग ने तूफान की चेतावनी दे रखी है।

वही तूफान के चलते पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना भी चरथावल क्षेत्र से आ रही है।
उधर जगह जगह खम्बे उखड़ने, विद्युत तारो पर पेड़ गिरने, तार टूटने से  रविवार शाम से ही विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। विद्युत विभाग युद्धस्तर पर विद्युत सप्लाई सुचारू करने को प्रयासरत है, परन्तु कई जगह स्थिति सुधरने में समय लगेगा।

No comments: