बलरामपुर की रिपोर्ट
विश्वासघात दिवस के रूप में कांग्रेसियों ने मनायी भाजपा सरकार की चौथी वर्षगांठ
बलरामपुर 26 मई उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के नगर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाते हुये आज विरोध प्रदर्शन किया l प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि केन्द्र में काबिज भाजपा की मोदी सरकार ने पिछले चार वर्षों के कार्यकाल में सिर्फ वादों और भाषणबाजी कर जनता के साथ धोखेबाजी की है l उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की जनता महंगाई , असुरक्षा , बेरोजगारी और टैक्स की मार झेल रही है l उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल में मूल्यवृद्धि के नियंत्रण में सरकार पूरी तरह फेल है l पाकिस्तान से सर लाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार सर तो नहीं ला सकी लेकिन पाकिस्तानी चीनी जरूर ले आयी l अगले लोकसभा के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा l कांग्रेसियो ने झारखंडी स्टेशन के पास से मुख्य बाजार होते हुये चार साल विश्वासघाट के नारों के साथ एक बाइक रैली वीर विनय चौराहे तक निकाली l

No comments:
Post a Comment