श्रीनगर: पत्थरबाजी में पर्यटक की मौत, सीएम महबूबा ने कहा- सर शर्म से झुक गया सिर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटना लगातार बढती जा रही है। सरकार और सेना अपने अधिकारों के दायरे में ही कार्यवाही कर पा रहे हैं, किन्तु पत्थरबाजी करने वाले अलगाववादी अपने सीमा को पार करके उग्र हो गए हैं। ऐसा ही एक मामले सोमवार को देखा गया जब श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में नारबाल के पास एक भीड़ की ओर से किए गए पत्थरबाजी में 22 साल के पर्यटक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह पर्यटक चेन्नई से आया था, जिसकी पहचान आर थिरुमनी के रूप में हुई है। पर्यटक की मौत के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने मृतक के परिवार से मिलकर दुःख जताया। उन्होंने कहा कि “मेरा सर शर्म से झुक गया है।”
श्रीनगर में पत्थरबाजी से चेन्नई के युवक की मौत
श्रीनगर में तमिलनाडु से आये पर्तक की मौत के बाद राजनीतिक पारा भी तेज हो गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई निवासी आर थिरूमनी को श्रीनगर के नारबाल इलाके में सोमवार सुबह सिर में एक पत्थर लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद थिरूमनी को सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी बाद में मौत हो गई। साथ ही पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दुख जताया है और कहा है कि इस घटना से ‘मेरा सिर शर्म से झुक गया है।’ उन्होंने मृतक के परिवार से मिलने के बाद कहा, ‘यह बहुत ही दुखद और हृदयविदारक है।’
पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
नेशनल कान्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष व् पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी श्रीनगर में घटे इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुःख जताते हुए हुए कहा कि, ‘हमने उस वाहन पर पथराव कर एक पर्यटक को मार दिया जिसमें वह यात्रा कर रहा था।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘जब हम इन पत्थरबाजों और उनके तरीकों को महिमामंडित करते हैं तो हमारे सिर शर्म से झुक जाने चाहिए कि हमने एक पर्यटक को, एक अतिथि को मार दिया।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने पथराव में घायल हुई महिला के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

No comments:
Post a Comment