हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 8, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय (सीईओ )

खीरा खाने से दो बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत  

खलीलाबाद कोतवाली  क्षेत्र के ग्राम पड़ोखर में सोमवार की देर शाम खीरा खाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम दो बच्चियों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। वही मृतक के परिजनो ने खीरा देने वाले गांव के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार जनपद गोरखपुर, थाना सहजनवा, ग्राम पाली निवासी राजेश कुमार के 6 वर्षीया रिया अपने ननिहाल पड़ोखर में रहती है तथा पड़ोखर निवासी दिलीप कुमार की 4 वर्षीय पुत्री खुशी व रिया सोमवार की देर शाम दिलीप के पटटीदार के घर खेलने कूदने गये हुई थी इस दौरान दोनो बच्चियों को खीरा खाने के लिए पट्टीदार द्वारा दिया गया। खीरा खाने के बाद रिया को उल्टी दस्त शुरू हुआ और आनन-फानन परिजनो ने गांव के डाक्टर के पास ले गये। उपचार के दौरान ही रिया की मौत हो गई। उसको लेकर परिजनो घर पहुचे तो खुशी को भी उल्टी दस्त शुरू हो गया और उसकी भी मौत घर पर हो गई। घटना के बाद दिलीप कुमार ने कांटे चैकी पुलिस को सूचना दी तथा लिखित तहरीर में पट्टीदार पर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर उन्होने खीरा में जहर मिलाकर रिया और खुशी को दे दिया जिसके बाद खीरा खाने से दोनो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा तथा नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

No comments: