सत्येन्द्र उपाध्याय
हवा में फायरिंग कर दुकानदार से पाँच लाख की लूट
सेक्टर-21-A में मंगलवार देर रात बाइक सवार दो बदमाश एक दुकानदार से हवा में गोली चलाकर पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी। लेकिन बदमाश नाकेबंदी के बावजूद भागने में कामयाब हो गए। अपराध शाखा, बड़खल और एनआईटी थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।
सेक्टर-21-A निवासी मनप्रीत टाउन नंबर एक में इंडिका वायर के नाम से दुकान चलाते हैं। मंगलवार देर रात वह कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर कार से अपने तीन बैग निकाले। तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां आ पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से बैग छीनने शुरू कर दिए, लेकिन जब दुकानदार ने बैग नहीं छोड़े तो उन्होंने हवा में गोली चला दी। गोली चलने से दुकानदार खौफजदा हो गया। उसके बाद दोनों बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए। एक बैग में पांच लाख रुपए रखे हुए थे। जबकि बाकी दो बैग में सामान रखा हुआ था।
घटना की सूचना मिलने के बाद एनआईटी थाना पुलिस और अपराध शाखा बड़खल की टीम मौके पर पहुंच गईं। पुलिसकर्मियों ने दुकानदार से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। सेक्टर -21 D पुलिस चौकी प्रभारी जगवीर ने बताया कि बदमाशों में से एक ने टी-शर्ट पहनी हुई थी। अभी तक बाइक सवार बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है। हवा में गोली चलाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज करने में जुटी हुई है।

No comments:
Post a Comment