हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 8, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय

दिल्ली में आंधी-तूफान की दस्तक, यूपी में 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आंधी-तूफान ने दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे दी है। अभी इसका प्रभाव दिल्ली एनसीआर, राजस्थान और हरियाणा तक है। मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के पास सक्रिय विक्षोभ के चलते अगले 24 से 36 घंटों के दौरान प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज धूल भरी आंधी-अंधड़ आ सकते हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी यूपी में आंधी की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सिक्किम और पश्चिमी बंगाल के कई हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है।
मौसम विभाग चार कलर कोड में चेतावनी जारी करता है जो सावधानी के स्तर पर आधारित होते हैं। ग्रीन (कोई कार्रवाई नहीं), येलो (स्थिति पर नजर बनाए रखें), अंबर (सरकारी एजेंसियां खराब मौसम के लिए तैयार रहें) और रेड (एजेंसियां कार्रवाई करें)।

*आया नया पश्चिमी विक्षोभ*

मौसम विभाग के अतिरिक्त निदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ आया है। वहीं उत्तरी-पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और हरियाणा पर एक चक्रवात बना हुआ है। इससे उत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इस तूफान का प्रभाव दो मई को आए तूफान से कम होगा।

*इन जगहों के लिए येलो अलर्ट*

पंजाब, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक और केरल के तटीय क्षेत्र में तेज हवा संग बारिश हो सकती है। उधर महाराष्ट्र के विदर्भ में लू चलने की आशंका है।

No comments: