सत्येन्द्र उपाध्याय , सिद्धार्थनगर -
आईटीआई की जांच के लिए भारत सरकार द्वारा नामित टीम प्रदेश के सभी जनपदों में पहुँच चुकी है और कुछ जनपदों से उन अधिकारियो के कुछ आईटीआईयो में पहुचने की भी खबर आ रही है , निदेशालय के एक अधिकारी से हुई वार्ता के अनुसार आज शाम तक निदेशालय स्तर से प्रदेश की जांच टीम में शामिल होने वाले अधिकारियो की लिस्ट जारी होगी तथा अधिकारिक रूप से संयुक्त जांच टीम द्वारा कल से जांच शुरू होने की संभावना है I एसोसिएशन के विभिन्न जनपदों, मण्डलों के पदाधिकारियों से हुई वार्ता के अनुसार शीर्ष नेतृत्व सभी की भावनाओ को ध्यान में रखते हुए इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि कल दिनाँक 09 मई 2018 से प्रदेश के सभी निजी आईटीआई अपनी प्रमुख मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे I जब तक उनकी जायज मांगे पूरी नहीं होती या शासन के प्रतिनिधि आश्वस्त नहीं कर देते तब तक प्रदेश के सभी निजी आईटीआई अपने अपने आईटीआई में ताला बंद करके शांतिपूर्ण धरना, प्रदर्शन के माध्यम से सोई हुई सरकार को जगाने में अपना तन मन तथा धन से एकजुट रहते हुए आन्दोलन करेंगे I मिश्रा की प्रमुख मांगे निम्न है १. प्रदेश सरकार द्वारा शुल्क निर्धारण के लिए अभी तक फीस नियामक आयोग की उपसमिति नहीं गठित की है अतः जल्द से जल्द उपसमिति का गठन करके फीस का नियतन हो २. काउंसलिंग के माध्यम से निजी आईटीआईयो में प्रवेश के लिए गठित कमेटी उपसमिति का बैठक सिर्फ औपचारिकता मात्र हो रही है अतः जल्द से जल्द इस मैटर को सुलझाते हुए प्रवेश प्रक्रिया में निजी आईटीआई को शामिल करने एवं पोर्टल पर सभी निजी आईटीआईयो को दृष्टव्य कराते हुए काउंसलिंग में शामिल करे I ३. ओबीसी एवं अल्पसंख्यक छात्रों को अभी तक फीस की प्रतिपूर्ति नहीं हो पाई है कृपया उक्त हेतु सरकार अपनी मंशा स्पष्ट करे तथा जल्द से जल्द आर्थिक रूप से अक्षम छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति बहाल करे I उन्होने अनुरोध किया है कि सभी जनपदीय, मंडलीय एवं जोनल पदाधिकारियों से यह अपेक्षा की जा रही है कि उक्त के सन्दर्भ में अपने अपने क्षेत्रो में सलाह मशविरा करके तथा उपरोक्त के अतिरिक्त यदि कोई और जायज मांग यदि हो तो अपने स्तर से मांगपत्र को जोड़ते हुए अधिकतम आज शाम ७ बजे तक अवगत कराये ताकि औपचारिक रूप से सभी आला अधिकारियो को एवं प्रदेश के सभी निजी आईटीआई यो को उक्त के सन्दर्भ में सूचित करते हुए हड़ताल शुरू हो सके I

No comments:
Post a Comment