हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 8, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय , सिद्धार्थनगर

 रायपुर में सोमवार गर्मियों के इस सीजन के दूसरे सबसे गर्म दिन के रूप में गुजरा और दोपहर का तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले, सिर्फ 30 अप्रैल को तापमान इतना था। पारा चढ़ने से दिनभर तेज गर्मी महसूस की गई। दोपहर के बाद हल्के बादल आए तो गर्मी से साथ उमस भी बेचैन करने लगी। बादलों से रात का तापमान भी चढ़ने लगा है। पश्चिम से आ रही शुष्क और रेगिस्तानी हवा ने प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्से को तपा दिया है। बिलासपुर से लेकर रायपुर तक का बड़ा इलाका भीषण गर्मी की चपेट में है। रायपुर में सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगी थी। इससे पहले वाली रात भी गर्म थी और तापमान 30 डिग्री के पार हो गया। यह भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। गर्म रात की वजह से सुबह भी गर्मी महसूस होती रही और दोपहर करीब 12 बजे ही पारा 40 डिग्री के पार हो गया। तेज गर्मी की वजह से दोपहर 3 बजे के बाद बादल आने लगे तो उमस परेशान करने लगी। बादलों के कारण ही देर रात तक गर्म हवा चली।

बादलों से उमस आज भी
राजधानी में मंगलवार को भी दोपहर के बाद हल्के बादल रहेंगे। इससे दोपहर 3 बजे तक तेज गर्मी पड़ने और उसके बाद फिर उमस बढ़ने की संभावना है। रात का तापमान दो-तीन दिन तक 30 डिग्री से अधिक रहेगा, इसलिए रात में भी राहत नहीं मिलेगी। यही स्थिति प्रदेश के ठंडे स्थानों की भी है। जैसे, अंबिकापुर में भी दोपहर का तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। जगदलपुर ही सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 37 डिग्री पर पहुंचा। लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार बस्तर में अगले एक-दो दिन तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। मंगलवार की रात भी बस्तर के बड़े हिस्से में गरज-चमक के साथ ठंडी हवा चलेगी या हल्की से मध्यम बारिश होगी।

No comments: