हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 8, 2018

खेल समाचार

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट -
 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में प्लेऑफ में कौन-कौन सी टीम पहुंचेगी और कौन बाहर होगी, इसका फैसला होने में अभी थोड़ा समय और है, लेकिन एक टीम है, जो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और एक टीम है, जिसने प्लेऑफ में जगह बना ली है। सोमवार को हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली, तो वहीं आरसीबी के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए। एसआरएच ने एक और लो स्कोरिंग मैच को अपनी गेंदबाजी के दम पर जीत लिया।आरसीबी की इस हार से कप्तान विराट कोहली काफी मायूस नजर आए और हों भी क्यों नहीं ये मैच टीम जीतते-जीतते हार गई। मैच के बाद विराट ने कहा, ‘ये बहुत मुश्किल हार है, लेकिन ये खेल ऐसे ही है। हम इस मैच को हारना ही डिसर्व करते थे। पहले छह ओवरों में साठ रन और फिर हम इस तरह से हार गए। हमने जिस तरह के शॉट खेले, वो मैच की स्टेज के हिसाब से गलत थे। हमने जीत अपने हाथ से उन्हें दे दी और पूरे सीजन हम यही करते आए हैं। फील्डिंग अच्छी थी लेकिन 10-15 रन और कम होते तो हमारे लिए अच्छा रहता।’

गेंदबाजों को लेकर विराट ने कहा, ‘विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था। हमें गेंदबाजी में और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। अगर टीम में मजबूत लोग होते हैं तो आप टूर्नामेंट में अच्छा करते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कुछ मजबूत खिलाड़ी हैं। ये उनकी सीजन की कहानी है और ये हमारी सीजन की कहानी है।’विराट बोले, ‘सनराइजर्स हैदराबाद अपनी टीम को समझते हैं, इसीलिए इतने कामयाब हैं। उन्हें अपनी स्ट्रेंथ और कमजोरी पता है। ऑल-राउंडर टीम के हिसाब से चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब अच्छी टीमे हैं, लेकिन गेंदबाजी के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद सबसे मजबूत टीम है।’

No comments: