सत्येन्द्र उपाध्याय रिपोर्ट -
अवैध कब्जे से राहगीर परेशान
जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील के बांसी बस्ती मार्ग पर बेलोहा तिराहे से लेकर बांसी पावर हाउस के सामने तक गिट्टी मोरंग वालों का अवैध कब्जा है जिससे आए दिन दुर्घटना होने का संभावना बना रहता है ।नगर पालिका बांसी के प्रताप नगर वार्ड के बांसी बस्ती मार्ग पर एन एच 233 के दोनों तरफ पटरियों पर गिट्टी मोरंग रख कर अवैध कब्जा किया हुआ है। जिसे प्रशासन देख कर भी अनदेखा कर रही है।
अधिकारी कर्मचारी व मंत्री विधायक बंद गाड़ियों से निकल जाते हैं जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। लेकिन साइकिल व मोटरसाइकिल से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस विषय में जब उप जिलाअधिकारी बांसी प्रबुद्ध सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि अगर इन लोगों से अतिक्रमण हटवाया गया तो गिट्टी मोरंग और रेत का दाम बढ़ा देंगे जिससे आम जनता को काफी दिक्कतें झेलना पड़ेगा।
अब सवाल ये उठता है कि सड़क की पटरियों से अवैध कब्जा हटवाने से क्यों प्रशासन मुकर रही है। क्या जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता तब तक अवैध कब्जा बना रहेगा या अवैध कब्जा करने वाले लोगों के सामने प्रशासन घुटने टेक दी है।

No comments:
Post a Comment