प्रधानमंत्री के नेपाल दौरे को लेकर भारत नेपाल सीमा के सीमाई क्षेत्रो का सघन चेकिंग अधिकारियो ने किया
सिद्धार्थनगर- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 11 व 12मई नेपाल दौरे को लेकर सिद्धार्थनगर जनपद के भारत नेपाल सीमा के सीमाई क्षेत्रो को सुरक्षा के प्रबंध को लेकर आज सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । सुरक्षा को लेकर सघन चेकिंग अभियान की अगुवाई स्वयं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर कुणाल सिल्कू एव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 धर्मवीर सिंह द्वारा किया गया । पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के प्रहरी व कस्टम विभाग के संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा के खुँनुवा बार्डर पर संयुक्त सघन चेकिंग किया गया। गस्त के दौरान आस-पास के दुकानदारों, राहगीर, वाहन-चालक आदि की सघन जाँच एवं उनके वाहनों की तलाशी ली गयी । इस दौरान सीमाई क्षेत्रो की जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया गया । इस चेकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुनील सिंह, कस्टम अधीक्षक खुँनुवा राजेश बाजपेयी (लैण्ड कस्टम स्टेशन खुँनुवा) चौकी ईन्चार्ज खुँनुवा उ0नि0 महेश सिंह, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर उ0नि0 आलोक कुमार श्रीवास्तव व अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

No comments:
Post a Comment