हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, May 31, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

गत 21 मई को लापता हुए पूर्व प्रधानपति राजेश चौधरी की हत्या के मामले का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने पत्रकार वार्ता करके किया।
अगले दिन परिजनों ने आठ लाख रुपये के लेनदेन के मामले को लेकर घरुवार निवासी शिवपूजन यादव व इश्तियाक के खिलाफ पूर्व प्रधानपति को गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था।पुलिस ने थाने लाकर दोनों से पूछताछ भी किया।इसके बाद पूर्वप्रधान पति द्वारा कई लोगों को ब्याज पर रुपये देने की बात का खुलासे हुआ।जिससे पुलिस अन्य लोगों से पूछताछ करती रह गई।29 मई को अचानक घरुवार के चरगहवा नाले के भीटे पर एक लाश को ग्रामीणों ने देखा।पुलिस को सूचना हुई।लाश को पीएम के लिए भेज दिया।मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ के नेतृत्व में टीमों को गठित किया और स्वाट टीम को भी लगा दिया। अगले दिन 30 मई को लाश मिलने के जगह से बीस मीटर दूरी पर मृतक के कपड़े भी बरामद हो गया।पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिला कि परिजनों द्वारा दिये गये तहरीर में नामजद शिवपूजन यादव पुत्र गौरीशंकर व इम्तियाज पुत्र मो.सफी नेपाल भागने की फिराक में हैं।स्वाट टीम व ढ़ेबरुआ पुलिस ने संयुक्त रुप से मलगहिया एसएसबी मोड़ पर दोनों को मय मोटर साईकिल गिरफ्तार कर लिया।दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर राजेश चौधरी पुत्र हरिहर चौधरी का कपड़ा,चप्पल व चुनौटी भी बरामद किया।ढ़ेबरुआ थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक अन्य अभियुक्त विक्रम यादव मृतक की बाइक को लेकर नेपाल फरार है।पुलिस की टीमें लगी हैं।शीघ्र ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

No comments: