शैलेष सोनकर की रिपोर्ट
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी के मौत को 24 घंटे हुए है। साहनी के मौत से चिंतित होकर राष्ट्रपति का वीरता मैडल प्राप्त इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को इस्तीफा दे दिया है। यतींद्र शर्मा के इस्तीफे से हड़कंप मच गया है। इंस्पेक्टर ने अपने इस्तीफे में आईजी एटीएस असीम अरुण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस्तीफे में यतींद्र ने असीम अरुण को राजेश साहनी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
उत्तर प्रदेश सरकार राजेश साहनी की मौत के मामले में सीबीआई जांच के दिए आदेश
डीजीपी ओपी सिंह ने इस्तीफे की पुष्टी करते हुए, इस्तीफे को एसएसपी के पास भेजने की जानकारी दी है। अब प्रदेश की योगी सरकार राजेश साहनी की मौत के मामले में जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी है।
इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा का इस्तीफा अब सोशल मीडीया पर बहुत वायरल हो गया है। जिसमें असीम अरुण पर गंभीर आरोप लगाते हुए, उन्हें साहनी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। आप के जानकारी के लिए बता दे।राजेश साहनी ने मंगलवार दोपहर एटीएस ऑफिस में अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। ख़ुदकुशी के बाद से ही आईजी असीम अरुण पर सवाल उठ रहे थे।


No comments:
Post a Comment