हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, June 1, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

चंद्रकेश पटेल की रिपोर्ट 
सशस्त्र सीमा बल ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया 


 गुरुवार को सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर ब्लाक के अंतर्गत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र ग्राम लालपुर में  एस एस बी 43 वाहिनी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणो का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ ।
सशत्र सीमा बल की सीमा चौकी धंगढ़वा के कार्य क्षेत्र में एस एस बी द्वारा गोद लिया गया गाँव लालपुर  के मिसबाहुल  उलूम मदरसा मे  क्षेत्र पंचयात बर्डपुर के जिला  सिद्धार्थनगर में निःशुल्क मानव पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कमांडेंट श्री जनार्दन प्रसाद ,एस ओ नीरज कुमार ,पशु चिकत्सक डॉ शालनि परिहार मानव  चिकित्सक डॉ सूरज कुमार, सहायक कमांडेंट ज्ञानेन्द्र कुमार ,वीओपी  कमांडर कनबर सिंह एवं अन्य जवान उपस्थित रहे।
इस दौरान कमांडेंट द्वारा ग्रामवासीओ के साथ मीटिंग किये और सभी ग्रामवासियो के समस्या को सुने ,गॉव वालो की समस्या थी कि  गांव में स्कूल की वयवस्था होनी चाहिए,शुद्ध पानी पीने की वयवस्था होनी चाहिए। ग्रामीण ने एस एस बी के द्वारा आयोजित किए जा रहे जनकल्याण कार्यक्रमों की सरहाना की कमांडेंट द्वारा ग्रामीणो को अशवश्वान दिया गया की उनकी समस्याओं को  लेकर प्रशासन के समच्छ प्रस्तुत कर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

No comments: