हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, June 7, 2020

थाना मोहाना परिसर में जारी नये सरकारी निर्देशों को लेकर थानाध्यक्ष ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

सिद्धार्थनगर -
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना मोहाना में  आज सभी धार्मिक स्थलों के धार्मिक गुरुओं और क्षेत्र  के सम्भ्राँति व्यक्तियों के साथ मोहाना थाना के परिसर में में थानाध्यक्ष राधेश्याम राय ने बैठक की। बैठक के दौरान उन्होने उपस्थिति धार्मिक गुरुओं और सम्भ्राँति व्यक्तिओं को सरकार द्वारा जारी किए गए नये निर्देशों के अनुसार बताया कि कल 8 जून से सभी मँदिर मस्जिद और गुरुद्वारे खुलेंगे  जिसमें आप सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे ।
उन्होने उपस्थिति लोगों से अपील की कि आप लोग सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए मस्जिदों के वजू खाने के पास हैंड वास, साबुन, सेनेटाइजर आदि का व्यस्था कर रखें एवं मँदिरो के प्रवेश द्वार पर भी सेनेटाइजर, साबुन हैंड वास का व्यवस्था कर रखें एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करें । उन्होने बताया कि अगर आप को कहीं भी क्षेत्र में कोई दिक्कत हो जिससे सामाजिक क्षेत्र में नुकसान हो या आपसी सौहार्द बिगड़ सके उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दे ।

No comments: