सिद्धार्थनगर -
जनपद सिद्धार्थनगर जिले में आज गंगा जमुनी तहजीब की एक बेहतरीन मिशाल देखने को मिली । बीते दो महीने से अधिक समय से देश में फैली कोरोना(covid- 19) महामारी के कारण देश में लॉक डाउन के चलते धार्मिक स्थल बन्द रहे। लोग अपने घरो में पूजा पाठ एवं नमाज अदा कर रहे थे । लेकिन आज सरकार द्वारा जारी नये निर्देशों से अब 8 जून से सभी धार्मिक स्थल खोलने के निर्देश जारी हो चुके है । लेकिन अभी कोरोना महामारी समाप्त नही हुई है। मंदिर ,मस्जिद एवं गुरुद्वारों को खोलने से पूर्व सेनेटाईज करवाना जरूरी है। इसलिए सभी धार्मिक स्थलों को सेनेटाइज करने का काम सिद्धार्थ नगर में संचालित श्री गोविंद सिंह सभा नौगढ़ के कार्यकर्ताओं ने सभी धार्मिक स्थलों को खोले जाने से पूर्व सेनेटाइज करने व साफ सफाई का काम जिले की इसी क्रम में आज संस्था के कार्यकर्ताओं ने मंदिर मस्जिद , चर्च , गुरुद्वारे में जाकर साफ सफाई की ।साथ ही पूरे परिसर को सेनेटाइज भी किया । जिससे इन स्थानों में आने वाले लोगो को कोरोना से बचाया जा सके । संस्था के कार्यकर्ताओं की इस मुहिम की लोग जमकर सराहना कर रहे है ।


No comments:
Post a Comment