सिद्धार्थनगर-
दिनांक 09/06/2020 को 43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने भारत नेपाल सीमा पर (01) एक नेपाली तस्करको पकड़ा ।जिसका नाम किशनु यादव पुत्र नंदलाल यादव,गांव-तारानगर, वार्ड न0- 05 थाना-तौलिहवा,जिला-कपिलवस्तु (नेपाल)को अवैध रूप से भारत से नेपाल, स्किन क्रीम की तस्करी करते समय सीमा स्तम्भ संख्या 544/1(37)के पास भारतीय क्षेत्र में गिरफ्तार किया ।
जब्त किए गए स्किन क्रीम के साथ तस्कर को सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा, जिला- सिद्धार्थनगर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया । सीमा शुल्क कार्यालय ने जब्त किये गए स्किन क्रीम (skin cream) की कुल कीमत 1,58,457/-रुपये आँकी है।
इस दौरान 43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा की नाका पार्टी में सहायक उप निरीक्षक मुकेश सोलंकी,मुख्य/आरक्षी अशोक कुमार, शक्ति नाथ कुमार,आरक्षी उमेश सिंह व वीरेंद्र प्रसाद शामिल रहे।
43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के उप- कमान्डेंट श्री मनोज कुमार ने बताया कि, भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये गस्ती , नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से नियमित रूप से निरन्तर प्रयासरत है, जिससे कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाले अपराधों और तस्करी पर पूर्ण रूप से रोकथाम किया जा सके ।


No comments:
Post a Comment