हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, June 22, 2020

43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने प्रतिबंधित सामान व साइकिल के साथ 01 भारतीय तस्कर को पकड़ा

सिद्धार्थनगर -
 भारत-नेपाल सीमा पर
 43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर की  सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने (01) एक  तस्कर रामविलास शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा, गाँव-फरसादीपुर, थाना-मोहाना, जिला-सिद्धार्थनगर को अवैध रूप से साइकिल के द्वारा भारत से नेपाल , प्रतिबंधित सामान की तस्करी करते  समय सीमा स्तम्भ संख्या 543/1(35)के पास भारतीय क्षेत्र में गिरफ्तार किया ।
जब्त किए गए सामान व साइकिल के साथ तस्कर को सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा, जिला- सिद्धार्थनगर  को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया । सीमा शुल्क कार्यालय  ने जब्त किये गए सामान व साइकिल की कुल कीमत  *39,150/-रुपये* आँकी  है।

इस दौरान 43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा की नाका पार्टी में  सहायक उप-निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ,सहायक उप-निरीक्षक अरविंद सिंह, मुख्य/आरक्षी गुरफ़ान खान,आरक्षी विरेंदर शामिल रहे।
43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के उप- कमान्डेंट श्री मनोज कुमार ने बताया कि, भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य  अपराधों की रोकथाम  के लिये  नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरतंर प्रयासरत है, जिससे कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाले अपराधों और तस्करी पर पूर्ण रूप से रोकथाम किया जा सके ।

No comments: