हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, January 6, 2020

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में जेएनयू विश्वविद्यालय में कल छात्रसंघ अध्यक्ष पर हिंसक अत्याचार की निन्दा कर विरोध प्रदर्शन किया

सिद्धार्थनगर - वकार खान की कलम से 
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में जेएनयू विश्वविद्यालय में कल छात्रसंघ अध्यक्ष पर हिंसक अत्याचार की निन्दा करते हुए छात्रो द्वारा हिंसा का विरोध प्रदर्शन किया गया।
छात्र नेता शाह मोहम्मद खान ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की ख्याति पूरे दुनिया में फैली हुई है।यहाँ से पढ लिखकर लोग समाज के सभी क्षेत्रो मे शीर्ष पदो पर पहुँचे है।परिसर में लोकतांत्रिक माहौल ,असहमति का सम्मान एवं समाज के सभी मुद्दो का संवेदनशीलता यहाँ की खूबी है।ऐसे में भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय मे इस तरह की अराजकता फैलाने वाले दोषियों को कठोर सजा देनी चाहिए।छात्रावास में घुसकर तोड फोड करना एवं छात्र संघ अध्यक्ष पर हमला शर्मनाक है। जेएनयू की घटना के पूर्व जामिया,इलाहाबाद विश्वविद्दालय एवं अलीगढ विश्वविद्दालय सहित अन्या कई शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा को खंडित किया जा रहा  है। यह लोकतांत्रिक भारत के लिए बहुत ही शर्मनाक है।
इस विरोध प्रदर्शन में बुद्ध विद्दा पीठ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहम्मद अफ़ज़ल खान ने कहा कि हम लोग संस्थानो के साथ खिलवाड नही होने देंगे । पूर्व छात्र नेता जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय आलम खान ने कहा कि छात्रो/नवजवानो के भविष्य के साथ खिलवाड हो रहा है और जुमलेबाजो को जनता एवं नव जवान आने वले समय में सबक सिखायेंगे।
विश्वविद्दालयों पर हमले बंद करो,शैक्षाणिक संस्थानो में गुण्डागर्दी नही चलेगी नही चलेगी,जेएनयू हम आपके साथ है,आइशी घोष हम तुम्हारे साथ है, नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, अमित शाह मुर्दाबाद, दिल्ली पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद,जे,एन, यू,हमारा जान है तो जामिया हमारा दिल बी.एच.यू हमारी शान है तो ऐ. एम. यू हमारी मुस्तक़बिल, जे.एन.यू,कुलपति एवं मुख्य नियंता मुर्दाबाद, संघी सरकार मुर्दाबाद, कितनी बेशर्म सरकार हैं पहले पुलिस से पिटवाती है और छात्र तब भी न झुके तो अपने गुंडों से पिटवाती हैं तख्ती लिए सभी छात्रों ने प्रशासनिक भवन से लेकर सिद्धार्थ विश्वविद्दालय के गेट तक मार्च भी किया।
इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहम्मद अफ़ज़ल खान, छात्र नेता जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय आलम खान,अरविंद चौधरी, रविन्द्र चौधरी,नवाब खान,वसीम खान, नसीम खान,खान एच डी रिज़वान अली अब्दुल सलाम आदि उपस्थित रहे।

No comments: