हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, October 20, 2019

न्यू उमा डिग्री कालेज धर्मसिंहवा में उत्तीर्ण छात्र छात्रओं को सम्मानित किया गया ।

सिद्धार्थनगर - न्यू उमा टेक्निकल डिग्री कालेज धर्मसिंहवा , जनपद संतकबीरनगर
 में आज  संस्था में उत्तीर्ण हुए छात्र छात्रओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि  भारत वर्ष के चीफ डाइरेक्टर पंकज जयसवाल रहे। सम्मान समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में बच्चो को संबोधित करते हुए जयसवाल ने कहा कि कम्पूटर का शिक्षा बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी है । उन्होने कहा कि आज के दौर में कम्पूटर का ज्ञान हर किसी को होना चाहिए । उसके बाद उन्होंने संस्था के छात्र छात्राओं में पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया । प्रथम स्थान ज्योति गुप्ता , द्वितीय स्थान सुहेल एवं तृतीय स्थान श्रध्दा वर्मा ने लाया ।
कालेज में कम्पूटर की शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी छात्र छात्राओं को फाईनल सर्टीफिकेट एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान उमा टेक्निकल डिग्री कालेज के उत्तर प्रदेश चीफ डाइरेक्टर सुरजीत मोदनवाल, सहायक चीफ चीफ डाइरेक्टर रोहित शर्मा , अलीगढ़वा शाखा निदेशक रंजीत मोदनवाल एवं शाखा निदेशक राजेश कुमार वरुण , शिक्षक राहुल कुमार  मौजूद रहें ।








1 comment:

RAghvendra said...

बधाई हो आप और आगे बढ़ो