हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, October 24, 2019

मित्र राष्ट्र नेपाल में मोटर साईकल सवार ब्यक्ति के समान में विस्फोटक पदार्थ के विस्फोट होने से युवक झुलसा

मित्र राष्ट्र नेपाल के जिला रूपनदेही , प्रहरी इलाका

लुम्बिनी के वार्ड न.7 के सिसवा निवासी अशोक कुमार यादव कल भारत सीमा क्षेत्र से ककरहवा बार्डर से अपनी गाड़ी पर जूता  चप्पल लादकर कर शाम लगभग 6 बजे सीमा पार किया । लगभग 7 बजे वह पडरिया गांव के शिवमंदिर के पास जैसे पहुंचा उसकी गाड़ी से अचानक तेज विस्फोट की आवाज आयी लोग वहाँ पहुंचे तो देखा कि युवक की दाहिने पैर के चिथड़े उड़ गए और पास के एक घर की दीवार भी फट गयी । मौके पर इलाका प्रहरी प्रभारी पहुंच कर घायल को मेडिकल कालेज भैरहवा पहुंचाया । जांच पर पता चली कि उक्त ब्यक्ति ने बोरी में जूता चप्पल के साथ कुछ विस्फोटक पदार्थ रखा था जो गाड़ी के सिलेन्सर में रगड़ा कर विस्फोट हो गया है ।
किस की सहायता से और कहाँ से पाया विस्फोटक पदार्थ -
लुम्बिनी क्षेत्र में चर्चाओं का विषय है की ककरहवा बार्डर से युवक किसकी मदद से जूता और चप्पल की बोरी में विस्फोटक पदार्थ कैसे भारत सीमा से नेपाल सीमा के अंदर लें गया जबकि सीमा पर स्थानीय पुलिस , सशस्त्र सीमा बल के जवान और इंटेलिजेंस एवं कस्टम विभाग निगरानी कर रही है यह जांच की विषय है । 

No comments: