हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, September 5, 2019

चौधरी विद्या देवी इण्टर कालेज में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सिद्धार्थनगर के चौधरी विद्या देवी इण्टर कालेज मोहाना चौराहा , नेउरा कोठी रोड के कॉलेज में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के तौर पर पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद जी ने दीप प्रज्वलित कर केक काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  ने विद्यार्थियों को हमेशा अपने गुरूओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। सहायक अध्यापक राजेश कुमार कन्नौजिया  ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की हम अपने जीवन के लिए माता पिता के ऋणी होते हैं, लेकिन एक अच्छे व्यक्तितव के लिए हम एक शिक्षक के ऋणी होते हैं।
वहीं मंजू देवी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं की गुरु की महिमा इस जग में सर्वोपरि है हमें गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए ।
 इस मौके पर  छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की।
इस दौरान रामप्रकाश पाण्डेय , घुरहू प्रसाद , श्री शंकर , अरमान अली , आमिर मोइन समेत समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकायें उपस्थिति रहे। 

No comments: