राजकीय महाविद्यालय, पचमोहनी में बृहस्पतिवार, को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। प्राचार्य डा. महेन्द्र प्रकश की अध्यक्षता में खेल से सम्बन्धित जानकारी देने के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खेल के महत्व को समझाते हुए क्रीड़ा प्रभारी डा. अजय कुमार सोनकर ने छात्रों को बताया कि मानसिक विकास में खेल का बहुत महत्व होता है। बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र - छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी ए द्वितीय वर्ष की साक्षी शुक्ला, दूसरा स्थान बी कॉम द्वितीय वर्ष के दीपक और तीसरा स्थान संयुक्त रूप से बी ए प्रथम वर्ष के पवन कुमार एवं पवन पाण्डेय को मिला। इन सभी छात्रों को वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय सहायक सन्तोष कुमार ने दिया।
Thursday, August 29, 2019
राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी में राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment