सिद्धार्थनगर। यूपी के समाजवादी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ललई यादव ने कहा है कि जब देश और प्रदेश का विकास नहीं हुआ तो सिद्धार्थनगर का विकास कैसे होगा। इसलिए विकास विरोधी इस सरकार को हराना होगा। प्रदेश में जनता की महत्वकांक्षा के मद्देनजर सपा बसपा का गठबंधन हुआ है।
अब जनता को चाहिए कि सभी मिल कर सरकार को शिकस्त दें। आज यहां लोटन ब्लाक मुख्यालय पर सपा बसपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ललई यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार जनता का पैसा बेइमान पूंजीपतियों को देकर उन्हें और अमीर बना रही है, दूसरे तरफ प्रदेश में योगी जी की सरकार अवारा पशुओं के माध्यम से किसानों की फसल तबाह कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार झूठी है। गरीबों को 15 लाख देने का वादा कर वोट लेती है और पूंजीपतियों को जनता का पैसा बैंको से दिला कर उन्हें विदेश भगा देती है।
सभा को सम्बोधित करते हुए सपा नेता और पूर्व विधानसभा अधयक्ष माता प्रसाद पांउेय ने कहा कि जिले की बुनिसांदी विकास की सारी योजनाएं सपा बसपा शासन की हैं। वृद्धावस्था पेंशन, शादी ब्याह में मदद, बच्चियों को वजीफा, लैपटाप, डेस वितरण, गांवों को जोडने के लिए अम्बेडकर योजना के तहत सड़कों का निर्माण, लोहिया आवास निर्माएा आदि सब हमारी ही सरकारों ने किया। उच्च शिक्षा के लिए विश्व विद्यालय का निर्माण भी सपा शासन की देन है। क्या भाजपा बता सकती है कि उसकी सरकारों ने जिले के विकास के लिए क्या किया। उन्होंने ने कहा कि बीजेपी अर्थात भारतीय झूठी पार्टी है। ऐसी झूठी पार्टी पर बार बार विश्वास नहीं किया जा सकता है। इसलिए सब लोग मिल कर गठबंधन के उम्मीदवार आफताब आलम को जिता कर विकास में भागीदार बनें। सभा में बसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने वर्तमान भाजपा सांसद पर आरोप लगाया कि भाजपा सांसद के रूप में वे कुछ न कर सके। उन्होंने यहां पर स्किल सेंटर खोलने, पोलिटेक्निक कालेज बनाने का वादी किया था, मगर उनकी स्थापना तो दूर कांग्रेस राज में स्वीकृत एनएच (राष्ट्रीय राज मार्ग) को पांच सालों में पूरा नहीं करा सके। वे विकास के मामले में पूरी तरह विफल हैं, ऐसे में उन्हें जनता से बोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इसके अलावा जनसभा को पूर्वमंत्री जी.एम. सिंह, पूर्व विधायक विजय पासवान,कल्पनाथ बाबू ( बसपा मण्डल जोन इंचार्ज), पूर्व विधायक भगवानदास, पूर्व एमएलसी लालचन्द निषाद सपा के पूर्व विधायक लालजी यादव सहित अजय कुमार चैधरी (जिला अध्यक्ष सपा), ददिनेश चन्द्र गौतम जी (जिला अध्यक्ष बसपा), बसपा विधानसभा क्षेत्रों प्रत्याशी मुमताज अहमद, पीआर आजाद, सैय्यदा खातून, हाजी अरशद खुर्शीद, जमील सिद्दीकी, सपा प्रत्याशी राम कुमार उर्फ चिन्कू यादव, उग्रसेन सिंह. आदि ने भी सम्बोधित किया।
सभा में अब्दुल र्रहमान खान, मो0 इद्रीश पटवारी, जफर अहमद बब्बू, कामरान अहमद, इन्द्रासना त्रिपाठी, जुबैदा चैधरी, अफसर रिंजवी, घनश्याम गौतम ,राजेन्द्र कमल, रामकृपाल मौर्य, मुनीराम राजभर, फौजिया आजाद, शेखर आजाद, युनूश चैधरी, राजाराम लोधी, कलाम खां, मनोज कुमार मिश्रा, प्रेम नारायण सिंह, चुन्नीलाल, जोखन चैधरी, राम श्ंकर मौर्य, राजू चैधरी, मोहम्मद आयॅूब, श्यामाचरन गौतम, अभिमन्यु यादव, जहूर खान, नेवास चैरसिया, संन्तराम वरूण, राजकुमार यादव, निजामुद्दीन खां, फुलचन्द्र पासवान, राकेश प्रजापति, कमालुद्दीन प्रधान आदि की उपस्थित रही।




No comments:
Post a Comment