हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, March 21, 2019

होली पर्व पर विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के जिलाध्यक्ष नें निकाली रैली

विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के रूपनदेही जिलाध्यक्ष ओमकार पाण्डेय एवं जिला मंत्री केशव जायसवाल के नें होली पर्व के उपलक्ष्य में भारत नेपाल सीमा ककरहवा से भैरहबा , बुटवल तक जुलूस निकाला । जगह जगह रुक कर खूब अबीर गुलाल उड़ाए तथा एक दूसरे को बधाई भी दी । इस रैली में सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थिति रहें । रैली के सुरक्षा का नेतृत्व सशस्त्र प्रहरी बल के डी.बी .पाण्डेय एवं नेपाल प्रहरी नें किया । इस दौरान ओमकार पाण्डेय जी नें कहा कि होली पर्व में आपसी मनमुटाव को भुला कर सभी गिले शिकवे दूर किए जाते हैं।  होली पर्व में   ऊंच नीच का भेदभाव भुलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं । साथ ही साथ उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत का रोटी बेटी का संबंध है संपूर्ण भारत वासियों को होली क़ी  नेपाल के तरफ से विश्व हिंदू परिषद नेपाल के तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामना व्यक्त किये । इस दौरान जिला  सदस्य धर्मेंद्र भुज ,  बैजनाथ गुप्ता,  राजू जायसवाल , ज्ञानेंद्र  धवल,  युवा नेता प्रशांत जयसवाल उपस्थिति रहें । 

No comments: