हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, March 12, 2019

बर्डपुर ब्लॉक संसाधन केन्द्र में लर्निंग आउटकम आधारित सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।


जनपद सिद्धार्थनगर के ब्लाक बर्डपुर में प्रशिक्षण का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके वरिष्ठ सहसमन्वयक शैलेन्द्र कुमार मिश्रा जी ने किया ।
उन्होंने सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण से सम्बंधित जरूरी बातें बतायी।
प्रशिक्षक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि यह सरकार के द्वारा चलायी जा रही एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रशिक्षण है जिसमें शिक्षण सम्बन्धी परिणाम के बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
इस अवसर पर दुर्गेश मिश्रा, सुनील यादव, अमित श्रीवास्तव, सत्यभान,अतुल पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, उपेन्द्र सिंह, मो0 कमाल, अनुपमा त्यागी, दीपिका पाण्डेय, हर्षिता पटारिया, वन्दना चौधरी,उषा चौरसिया,शिप्रा यादव  आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।

No comments: