आज समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में जनपद स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जिला मुख्यालय पर स्थित लोहिया कला भवन में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में सपा बसपा के बड़े नेताओं सहित हजारों की संख्या में दोनों पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुये। सम्मेलन में गठबंधन की जीत का मंत्र बताते हुये वक्ताओं ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की हुंहकार लगाई। सम्मेलन को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि घनश्याम चन्द खरवार ने कहा कि भाजपा ने देश को पचास वर्ष पीछे कर दिया।
जुमलेबाजी से सत्ता सुख भोग रही भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया। देश के हालात अच्छे नही हैं इनको सत्ता से बेदखल करना जरूरी है अन्यथा देश बर्बाद हो जायेगा। पूरे देश में किसान आत्महत्या कर रहा है। बेरोजगारों की संख्या बढ़ गई और मोदी सरकार विज्ञापनो में पूरे देश को खुशहाल बता रही है। मोदी सरकार को इस बार देश की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि देश का चैकीदार देश को लुटवा रहा है। अपने कुछ गुजराती दोस्तों को जनता की गाढ़ी कमाई देकर देश छोड़ने का मौका दे रहा है। पूरे देश को लुटवाने के बाद भी अपनी चैकीदारी का दम्भ भरने वाले मोदी जी की असलियत जनता समझ चुकी है। भाजपा के पास मुद्दे नही हैं ।साढ़े चार साल का हिसाब जनता कुर्सी से हटा कर लेगी। गठबंधन देशहित में हुआ है । गठबंधन की आंधी में भाजपा उड़ जायेगी। गठबंधन देश को नया प्रधानमंत्री देगा। विशिष्ट अतिथि सपा विधायक शैलेंद्र कुमार उर्फ ललई यादव ने कहा कि राम नाम को जपने वाली भाजपा श्रीराम की नही हुई तो फिर जनता की कैसे होगी। विकास तो भाजपा नही नही किया मगर विकास के दावे खूब किये।कागजों में जमकर विकास किया और जनता की खून पसीने की कमाई लूट लिया। उन्होंने ने कहा केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि देश में कहीं भी विकास नही हुआ। पूर्व की सरकारों के काम का लोकार्पण कर श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। जनता भाजपा से ऊब चकी है। भाजपा का पतन शुरू हो चूका है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये लोक सभा प्रभारी/प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा कि डुमरियागंज पूरे प्रदेश में पिछड़ा है। सड़कों की हालत बदतर है। गरीबों को न्याय नही मिल पा रहा है। मुझे यहां के लोगों के लिये कुछ कर गुजरना है। अगर जनता से साथ दिया तो इस जनपद की तस्वीर बदल जायेगी। विकास के मामले में प्रदेश में हमारा जनपद पहला होगा। उन्होंने कहा कि मैं यहीं का हूँ इसी जनपद में दो वर्ष से हूँ इस जनपद की स्थिति से दुखी हूँ । जनता ने मुझे मौका दिया तो उनके भरोसे पर खरा उतरूंगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य अलोक तिवारी ने कहा कि सपनो को दिखा कर भाजपा सत्ता में आई। जब सपने पूरे करने की बात हुई तो भाजपा ने अपने वादे को जुमला बता दिया। अब इस तरह की पार्टी को कुर्सी से बेदखल करना सभी की जिम्मेदारी है। हमारे राष्ट्री नेतृत्व ने बसपा से हाथ मिलाकर जो सन्देश दिया है वह ऐतिहासिक है। सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी आफताब आलम को जिताने के लिये पूरी ताकत से सभी लोग एक हो जाये जिससे जुमले वाली पार्टी को विदा किया जा सके। बसपा के मण्डल जोनल इंचार्ज कल्पनाथ बाबूजी ने कहा कि गठबंधन का प्रत्याशी विकास के मुद्दे लेकर आया है। सिद्धार्थनगर प्रदेश के पिछड़े जिलों में शुमार होता है जबकि इस धरती से महात्मा बुद्ध ने जन्म लिया और पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का उपदेश दिया। वर्तमान भाजपा सांसद ने यहां की जनता के लिये कुछ नही किया। विकास के स्थान पर विनास ही बढ़ा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है । लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज की सीट हम जरूर जीतेंगे। पूर्व विधायक भगवानदास ने कहा कि यह बुद्ध की धरती है यहां झूठ फरेब नही चलता। यहां से भजपा की हार तय है। पूर्व प्रत्याशी बसपा सैयदा खातून ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून ब्यवस्था ध्वस्त है। चारो तरफ अराजकता फैली है । भ्र्ष्टाचार चरम सीमा पर है। गरीब को न्याय नही मिल पा रहा है। भाजपा की नीतियों से लोग बहुत दुखी हैं । सपा बसपा के जांबाज सिपाही यह लड़ाई मिल कर लड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं का यह जोश देख कर मुझे पूरा भरोसा है डुमरियागंज सीट से आफताब आलम के सिर पर ताज तय है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सपा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कहा कि भारत लोहिया जी अम्बेडकर जी0 का देश है। यहां फिरकापरस्त ताकते नही पनप पाएंगी। विकास के दम्भ भरने वाले मोदी जी सिर्फ हवाहवाई बोलते हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से गरीब,किसान, बेरोजगार दुखी हैं। चैकीदार की चैकीदारी दिखिये मंत्रालय से फाइल ही गायब हो जा रही है। उन्होंने सपा बसपा कार्यकर्ताओं से एक होकर लड़ाई लड़ने का आह्वाहन करते हुये कहा कि मुलायम सिंह यादव जी, अखिलेश यादव जी, मायावती जी के सपनों को पूरा करने के लिये अभी से लग जाये जिससे लोकसभा फतह हो सके। पूर्व विधायक सपा लालजी यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जातिवाद का समाज में जहर घोल दिया है। मंदिर मस्जिद के नाम पर राजनीति करके अपनी असफलता छुपा रही है । ढोंगी और साम्प्रदायिक भाजपा को जनता इस बार सबक सिखा देगी। गठबंधन के प्रत्याशी की जीत तय है। कार्यक्रम की अध्यछता करते हुये पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा ने जब से सत्ता हासिल किया तभी से साप्रदायिकता को बल मिल रहा है।इस देश की गंगाजमुनी तहजीब खत्म हो रही है। हमे देश की इस परंपरा को बचाये रखने के लिये भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देते हुये भजपमुक्त देश और प्रदेश बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा करने में नही कहने में विश्वास करती है। कागजों में विकास हुआ जबकि धरातल पर सब गायब है। यह सरकार लूट पर आमादा है। 15 लाख का वादा था मिला दो हजार वह भी वापस ले लिया। यह विश्व की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुये कहा कि आपस गिले शिकवे दूर कर गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिये पूरी ताकत से लग जाएं। लोकसभा चुनाव में भाजपा मुक्त केंद्र की सरकार होगी। सम्मेलन को पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी, चेयरमैन बांसी इदरीस पटवारी, पूर्व चेयरमैन चमन आरा राईनी, जुबैदा चैधरी, वरिष्ठ सपा नेता सरफराज भरमर, कमाल खान, जिला पंचायत सदस्य राज यादव कमाल अहमद खान, प्रमोद अग्रारी, धीरू यादव, आदि लोगो ने संबोधित किया।
इस दौरान बसपा सपा के पदाधिकारी दिनेश गौतम, शेखर आजाद, जहीर मलिक, परवेज अहमद, मनोज मिश्रा, अमजद अली प्रधान, सजाउद्दीन अन्नू, खुर्शीद अहमद, राजेंद्र कमल, मिश्रीलाल गौतम, मुनिराम राजभर सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment