हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, February 6, 2019

मोदी सरकार देश के संसाधन को पूंजीपतियों पर लुटाने पर तुली-आफताब आलम

सिद्धार्थनगर। असहाय, जरूरतमंद और कमजोर को मदद व न्याय देना देश के विकास की धुरी को मजबूत करना है।  सबको इंसाफ के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य आदि संसाधनों को बराबर बांट कर ही हम  देश में अमन चैन और विकास का सोपान तय कर सकते हैं। मोदी जी की सरकार सामाजिक समारसता को भंग करने और देश का संसाधन पूंजीपतियों को बांटने पर तुली है। हमें इसका विरोध करना होगा। उपरोक्त विचार बसपा नेता और डुमरियागंज लोकसभा सीट से बसपा के घोषित प्रत्याशी आफताब आलम ने व्यक्त किया। वे बुधवार को डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम मिठवल बाजार, करमइया, अमवना तिवारी, बघमरा पोखरा में कम्बल वितरण के दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उनके साथ डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी सैयदा खातून भी साथ थीं।
इस अवसर पर आफताब आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वास्तव में संसाधनों के बराबर बंटवारे और न्याय की विरोधी है। उसके एजेंडे में दलित, अल्पसंख्क और पिछड़ों के लिए कोई जगह नहीं है। वह अगड़ी जाति के उन लोगों को भी विकास के एजेंडे से बाहर रखती है जो सामाजिक न्याय में विश्वास रखते हैं। वास्तव में यह पार्टी पूजींपतियों की समर्थक है। यह गाव गरीब की नहीं अंबानियों, अडानियों की समर्थक है। इस अवसर पर बसपा नेता सैयादा खातून ने कहा कि भाई आफताब आलम डुमरियागंज के सांसद के तौर पर पूरे इलाके का विकास करेंगे, इसकी जिम्मेदारी हमारी है। वह गरीब, मजलूम के हमदर्द आज भी है और कल भी रहेंगे। इसका यकील दिलाने के साथ कहना चाहती हूं कि आप आने वाले चुनाव में बसपा का साथ देने के लिए कमर कस कर तैयार हो जायें। इससे पूर्व इन सभी गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में आफताब आलम ने तकरीबन दो हजार कम्बल वितरित किये।
कार्यक्रम में बसपा नेता सुहेल फारूकी (पूर्व प्रमुख), दिनेश चन्द्र गौतम, बच्चा राम बौद्ध, रमेश चमार, इन्द्रजीत गौतम, रामकिशोर, रंजीत गौतम, मिश्रीलाल, विजयपाल कन्नौजिया, रामबहारे कन्नौजिया, अशोक राजभर, विवेक चैधरी, बाल कृष्ण आझा, श्रीराम, अकबाल अहमद, मिर्जा साहब, चिनक प्रजापति, इसहाक अंसारी, मनोज मिश्रा, नन्हे पाण्डेय, प्रेम नारायण सिंह, महताब अहमद, मो, कैफ सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
   


No comments: