हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, February 5, 2019

शहरी समृद्धि उत्सव पखवाड़ा फरवरी 2019 के आयोजन के अंतर्गत जय जय राम मोहल्ला कासगंज में बैठक को अर्चना जी नें संबोधित किया

शहरी समृद्धि उत्सव पखवाड़ा फरवरी 2019 के आयोजन के अंतर्गत  जय जय राम मोहल्ला  कासगंज में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में शहर  कासगंज  मे संचालित स्वयं सहायता  समूहों की महिला सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग किया गया ,
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों *श्रीमती अर्चना शहर मिशन प्रबंधक कासगंज* के द्वारा  संबोधित करते हुए   अवगत कराया गया कि शहरी गरीबों के उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे जन धन योजना, जन श्री योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्वरोजगार कार्यक्रम  को सहायता प्रदान करने संबंधी आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों से योजनाओं में लाभ लेने से छूटे पात्र व्यक्तियों से आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किए गए , तथा लाभार्थियों को अवगत कराया गया कि जो व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में पात्र है वह जल्द से जल्द अपना आवेदन नगर पालिका परिषद में जमा करा दें या जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन करा दें जिससे कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में  समाजसेवी सुनील कुमार संदर्भ संस्था के सुग्रीव जी ,सामुदायिक आयोजक हेमंत कुमार, धर्मेंद्र, आदि के साथ साथ समूह की महिलाएं आदि उपस्थित  थी। 

No comments: