हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, February 15, 2019

न्याय के सारे लोकतांत्रिक रास्ते बंन्द हो जाते है तो सत्ता परिर्वतन ही एक मात्र विकल्प - आफताब आलम

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी/प्रत्याशी  आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैय्या ने कहा है कि जब न्याय के सारे लोकतांत्रिक रास्ते बंन्द हो जाते है तो सत्ता परिर्वतन ही एक मात्र विकल्प रह जाता है भाजपा सरकार ने किसान, जवान, मजदूर, सबके शान्ति और विकास के रास्ते बंद कर दिये है। इसलिए अब सत्ता परिवर्तन हर किसान, जवान की जिम्मेदारी बन गई है। आफताब आलम आज शुक्रवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र के बारिकपार, उड़वलिया, गनेरा, सोनौली नानकार, में जनसभा कर रहे थे इस अवसर पर उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले पाॅच वर्षो में किसानी, रोजगार और नौकरी के क्षेत्र को विनाष के कगार पर पहुँचा दिया है दलितो-अल्पसंख्यको के उत्पीड़न पर रोक लगाने में भी ये सरकार विफल रही है नौकरी के सारे अवसर बन्द कर दिये गये है। बसपा नेता आफताब आलम ने कहा कि भारत विश्व का अकेला देश है जहां किसानों का इस प्रकार का शोषण होता है। इसलिए किसानों को सोचना होगा कि ऐसी सरकारों का देश में क्या अर्थ रह गया है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को वर्तमान केन्द्र सरकार को उखाड़ फेकने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होने कहा कि इस सरकार के राज में नौकरी और रोजगार के अवसर समाप्त हो चुके हैं। नारी असूरक्षित है। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस ने मध्यवर्गीय परिवारों का जीना हराम कर रखा है। ऐसे में किसानों की तबाही ने जनाक्रोश और बढ़ा दिया है। अब समय आ गया है कि जनता बसपा को समर्थन दे, ताकि देश में सर्वजन हिताये की सरकार बनाई जा सके। हाजी अरशद खुर्शीद ने कहा कि देश का व्यक्ति या पार्टी जनता को अपने एजेंडे से निकाल दे, देश की जनता को चाहिए कि उस व्यक्ति या पार्टी को अपने एजेंडे के तहत चुनाव से बाहर कर देना चाहिए। उसी तर्ज पर जनता को भाजपा को अगले चुनाव में जीत के खांचे से बाहर कर देना चाहिए।
कार्यक्रम में पटटूराम आजाद, राममिलन भारती, दिनेश चन्द्र गौतम, राम यज्ञ गौतम, पेशकार पासवान, अंगदराज, सेराज अहमद, रामअचल गौतम, इकराम खान, इरशाद भाई, नजरे आलम प्रधान, प्रहलाद गिरी, सुभाष गौतम प्रधान, मुबारक अली, राधेश्याम, विगल प्रसाद, सदरू भाई, पप्पू चैरसिया, शमीम अहमद, ज्वाला प्रसाद राजभर, हरिहर मौर्य,परवेज अहमद, भुल्लुर प्रसाद, आदि उपस्थित रहें।



No comments: