हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, February 11, 2019

शिक्षण संस्थान श्री माया देवी एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा।

चन्द्रकेश पटेल
ककरहवा (संवाददाता)। भारत नेपाल सीमा के मित्र राष्ट्र नेपाल के भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी बिकास क्षेत्र के लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के वार्ड न 4 बड़की महुवारी के श्री माया देवी एकेडमी में बड़े ही हर्षोल्लास से सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवनंदन हरिजन  ने बच्चों को सरस्वती पूजा की महत्ता को बताई गई। क्षेत्र के माया देवी एकेडमी में पूरा विधि विधान से माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित कर सरस्वती पूजन किया गया। एवं उपस्थित सारे बच्चों और अभिभावको को मिठाई खिलाकर जल पान कराया गया। साथ ही बच्चों द्वारा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन का मंचन भी किया गया जिसमे बच्चों द्वारा अलग अलग कृत्यां प्रस्तुत की गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में नेकापा प्रदेश सभा के सदस्य इंसाफ मुसलमान,मुख्य अतिथि नेकापा हज कमेटी के सदस्य हजरत बेलाल(राजू), विद्यालय की एकाउनटेंट कल्पना हरिजन,सुनीता लोध,पूनम हरिजन,अखिलेश मुराउ  सहित शिक्षक एवं शिक्षीकायें आदि लोग मौजूद रहे।

No comments: