हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, January 2, 2019

चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि मेराज़ मुस्तफा ने किया उदघाटन


सिद्धार्थनगर : किसी भी खेल के आयोजन में एक बड़ा सन्देश छिपा होता है और वह सन्देश है भाईचारे व समानता का क्योंकि खेल के मैदान में जब खिलाड़ी प्रतिभाग करने उतरते हैं तो आपसी सामंजस्य व तालमेल के साथ खेलते हुए बिना किसी भेदभाव के सभी खिलाड़ी आपसी एकता बनाकर हर हाल में विजय प्राप्त करने का प्रयत्न करते हैं। उपरोक्त बातें इटवा तहसील क्षेत्र के रेहरा उर्फ भैसाही स्थित अब्बासनगर में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन करने के पश्चात मुख्य अतिथि युवा ग्राम प्रधान / प्रवक्ता प्रधान संघ व सीनियर जर्नलिस्ट मेराज़ मुस्तफा ने उपस्थित खिलाड़ियों व उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मेराज़ मुस्तफा ने फीता काटकर टूर्नामेंट की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आयोजन समिति के कहने पर एक ओवर बल्लेबाजी भी की जिसपर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर मुख्य अतिथि मेराज़ मुस्तफा का स्वागत किया। अब्बास क्रिकेट एशोसिएशन द्वारा अब्बासनगर रेहरा उर्फ भैसाही में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रारंभ मुख्य अतिथि मेराज़ मुस्तफा द्वारा औपचारिक रूप से फीता काटने के पश्चात टूर्नामेंट का पहला मुकाबला दुफेड़िया व धोबहा के मध्य खेला गया । इस दौरान मुख्य अतिथि व ग्राम प्रधान मेराज़ मुस्तफा के साथ अरशद अहमद ,  फैसल मुस्तफा , राजकुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य व क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति रही।

No comments: