उस्मान सेण्टर फॉर ह्यूमन डेवेलपमेंट सोसाइटी, परसा , शिवपतिनगर सिद्धार्थनगर द्वारा आज फ्री इंग्लीश स्पीकिंग कोर्स क़ी क्लास संचालित क़ी गयी । जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चे उपस्थिति हुए । रविवार क़ी क्लास 10 बजे से दो बजे तक संचालित हुआ । परन्तु इस रविवार का क्लास बहुत ही दिलचस्प रहा आज अचीवर्स सेंट्रल एकेडमी के छात्र मोहम्मद अहमद को बच्चों के बीच पढ़ाने का अवसर दिया गया । जो करीब 2घंटे बच्चों के बीच अपना जिज्ञसा प्रस्तुत किए उसके बाद स्व .रामा देवी कौशल इण्टरमीडियट कालेज के छात्र अक्षय प्रताप सोनकर जो पांच सप्ताह से संस्था में अंग्रेजी सीख रहें थे उन्हें बच्चों के बीच पढ़ाने का अवसर दिया गया जो काफी अच्छा रहा । उसके बाद संस्था के जनरल सेक्रेटरी एवं चौ.विद्या देवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य श्री नूर मोहम्मद जी ने क्लास संचालित किया । आज का दिन संस्था में में अंग्रेजी सीख रहें बच्चों के लिए काफी उम्दा भरा रहा क्योंकि इसी प्रकार अन्य बच्चों को भी अपना जिज्ञासा दिखाने के लिए मौका मिलेगा । इसी दौरान ग्राम पंचायत खलीलपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री बाबूलाल गुप्त उर्फ होली गुप्ता संस्था में पहुंच कर बच्चों में कापी और कलम वितरण किए और बच्चों को आगे बढ़ने क़ी हिम्मत दी । साथ ही साथ उन्होने कहा कि बच्चे इस संस्था में फ्री अंग्रेजी सीख कर आगे बढ़े और इस संस्था एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें । संस्था के कार्यशैली पर उन्होने काफी सराहना भी क़ी ।
इस दौरान संस्था के जनरल सेक्रेटरी नूर मोहम्मद ने बताया कि हमारे संस्था में माह के हर रविवार को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स क़ी क्लासेज निःशुल्क संचालित क़ी जा रही है , जिसमें हर रविवार को अलग अलग अध्यापक बच्चों को इंग्लिश सिखाएंगे । उन्होने बताया कि कोई भी छात्र छात्राएं जो अंग्रेजी सीखना चाहते हैं वो हमारे संस्था में हर रविवार को निःशुल्क क्लास ले सकते हैं ।


No comments:
Post a Comment