अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में सराफा कारीगर सहित दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। शोक में शुक्रवार को हनुमान घाट सराफा मंडी बंद रही।
गोरखपुर जिले के हाटा (बड़हलगंज) का मूल निवासी सुख सागर वर्मा (28) पुत्र विश्वनाथ सोनी शहर कोतवाली के आलमगंज (बड़ी मस्जिद) में अपने जीजा रामजी के यहां रहता था। पेशे से आभूषण कारीगर सुख सागर की हनुमान घाट में दुकान थी। गुरुवार की रात छिलाई करने वाले मित्र आशीष सोनी को बाइक से उसके घर जफराबाद बाजार छोड़ने गया था। रात करीब 11 बजे लौटते समय जफराबाद क्रा¨सग के पास बाइक असंतुलित होकर दीवार से टकरा गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। किसी राहगीर ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस जिला अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शोक में शुक्रवार को हनुमान घाट सराफा मंडी की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। सुख सागर वर्मा की पिछले साल ही शादी हुई थी। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बरसठी थाना क्षेत्र के बारी गांव का अशोक कुमार (35) पुत्र राम करन घर से डीजल खरीदने भैसहां गांव गया था। डीजल लेकर लौटते समय अज्ञात वाहन के धक्के से बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए। डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई चौका मोड़ के समीप शुक्रवार को दोपहर ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार नेदुला चकिया गांव निवासी कप्तान पाठक व सोनू नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को उपचार के लिए प्रयागराज ले गए हैं।

No comments:
Post a Comment