विश्व हिन्दू परिषद नेपाल द्वारा आज नेपाल के रूपनदेही के लंकापुर में आज बैठक क़ी गयी । बैठक में क़ी नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया । बैठक में प्रान्त के सभी साधु संत ने भाग लिया और हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए रणनीति तैयार क़ी गयी । बैठक को संबोधित करते हुए विहिप नेपाल के अतिथि राष्ट्रीय सचिव दीपक लोधी ने कहा कि संगठन को मजबूती के साथ खड़ा कर आंदोलन करना होगा । राष्ट्रीय संत युगल किशोर त्रिपाठी ने कहा कि नेपाल को हिन्दू राष्ट्र पुनः बनाने के लिए विहिप नेपाल ने मन बना लिया है , अब हम हिन्दू राष्ट्र बना कर ही दम लेंगे ।
विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के रूपनदेही जिलाध्यक्ष श्री ओमकारनाथ पाण्डेय ने कहा कि हमारा संगठन पूरे नेपाल में संगठन के माध्यम से जागरूकता फैलाकर नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रही है । बैठक के दौरान विहिप के जिलाउपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, जिला सचिव जगदीश प्रसाद , विश्व हिन्दू युवा परिषद के जिलाध्यक्ष बबलू धरती , राष्ट्रीय सदस्य राधेश्याम शर्मा , जिला सदस्य केशव राम जयसवाल , वरिष्ट सलाहकार विक्रम यादव , राजन प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय सदस्य समेत सैकडो लोग उपस्थिति रहे।



No comments:
Post a Comment