हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, January 3, 2019

राहुल का हमला चौकीदार और उनके बड़बोले यार से काम नहीं हो रहा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमलावर हैं। संसद में राफेल मुद्दे पर निशाना साधने के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष ने अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को आड़े हाथों लिया है। शुक्रवार सुबह राहुल गांधी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि चौकीदार और उसके बड़बोले यार दोनों से उनका काम नहीं हो पाता है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा ~

एक व्यवस्था संभाल नहीं पाता है

दूसरा अर्थव्यवस्था समझ नहीं पाता है

एक सवालों से डर कर भाग जाता है

दूसरा आकर आम को इमली बताता है

देश का नुक़सान होता जाता है

पर इसमें उनका क्या जाता है?

आपको बता दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्विटर पर अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर दोनों पर हमला बोला था। दरअसल, राहुल गांधी ने अपने इस पोस्ट के साथ एक खबर भी पोस्ट की है, जिसमें दावा किया गया है कि मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। और इस सरकार के कार्यकाल में विदेशी निवेश में बड़ी कटौती देखने को मिली है।

आपको बता दें कि बीते दो दिनों से राहुल गांधी और मोदी सरकार के बीच जबरदस्त जुबानी जंग चल रही है। लोकसभा में राफेल के मुद्दे पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और डील में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। जिसपर जवाब देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी को झूठा करार दिया था।


No comments: