मेराज़ मुस्तफा
इटवा - सिद्धार्थनगर : जिस प्रकार से इटवा तहसील प्रशासन के दोनों जिम्मेदार अधिकारियों उपजिलाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार व तहसीलदार श्री राजेश अग्रवाल के मध्य जनहितकारी कार्यों को लेकर आपसी एकता व समन्वय स्थापित हुआ है उसका असर सम्पूर्ण तहसील प्रशासन पर एवं तहसील क्षेत्र के वर्षों लम्बित पड़े कार्यों व विवादों के त्वरित निस्तारण से साफ झलक रहा। ज्ञात हो कि उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले तहसीलदार राजेश अग्रवाल द्वारा जनहित में उठाए गए कदमों से इटवा तहसील प्रशासन की जो छवि सबके सामने उभरकर आई है उसकी प्रसंशा करते क्षेत्रवासी थक नही रहे। इसी कड़ी में सोमवार को तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड खुनियांव के ठीक बगल में स्थित गाटा संख्या 255 जिसका कुल क्षेत्रफल 0.101 हेक्टेयर व गाटा संख्या 272 जिसका कुल क्षेत्रफल 0.237 हेक्टेयर है दोनों क्रमशः सड़क एवं रास्ते के लिए आवंटित है जिसको लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था इसकी जानकारी होने पर तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल द्वारा राजस्व निरीक्षक के साथ तहसील प्रशासन की राजस्व टीम को लेकर विवादित स्थल पर पहुंचकर ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के सम्भ्रान्त लोगों की उपस्थिति में राजस्व टीम द्वारा सीमांकन करवाकर सड़क व रास्ते के अंतर्गत आने वाली जमीन पर दोनों तरफ से झंडी लगवाने व सीमांकन के दौरान सड़क व रास्ते के चौड़ीकरण करवाने की प्रक्रिया को पूर्णकर वर्षों से चल रहे विवाद का मौके पर निस्तारण कर उपस्थित जनों के साथ क्षेत्रीय लोगों का दिल जीत लिया । ज्ञात हो कि जिस विवाद को वर्षों से किसी भी अन्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा निस्तारित न कर पाने व वर्तमान तहसीलदार राजेश अग्रवाल द्वारा कुछ क्षणों के उपरांत ही उक्त विवाद का पूर्ण समाधान करने से ग्रामीण व क्षेत्रवासी तहसीलदार राजेश अग्रवाल की सूझबूझ की सराहना करते हुए नही थक रहे। इस विषय में तहसीलदार श्री राजेश अग्रवाल ने जर्नलिस्ट मेराज़ मुस्तफा को अवगत कराते हुए बताया कि राजस्व टीम के द्वारा सीमांकन करने के पश्चात उपस्थित ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने तहसीलदार राजेश अग्रवाल के निर्णय को स्वीकार करते हुए वर्षों से लम्बित विवाद के निस्तारण करने पर बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । तहसीलदार राजेश अग्रवाल द्वारा सड़क व रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के निस्तारण की जानकारी प्राप्त होने पर ब्लाक प्रमुख खुनियांव ने तहसीलदार राजेश अग्रवाल द्वारा उठाए गए कदम व विवाद निस्तारण करने पर बधाई देते हुए उनके सूझबूझ की प्रशंसा की। इस दौरान तहसीलदार राजेश अग्रवाल के साथ राजस्व निरीक्षक रामप्रकाश मौर्या , अवर अभियंता वसीम अहमद व राम नगीना प्रसाद के अतिरिक्त ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य सम्भ्रांत लोग भी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment