(फाइल फोटो रामबेलास )
जनपद सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़मोर से सटे कूड़ा नदी से सोमवार की सुबह पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के गढ़मोर निवासी रामबेलास पुत्र दयाराम उम्र 40वर्ष के रूप में हुई।ज्ञात हो कि 16 जनवरी दिन बुधवार की सुबह से मृतक रामबेलास अपने घर से शौच के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा। जिसकी परिजनो ने काफी खोजबीन किया परन्तु कही पता नहीं चला था और थक हार कर घर वालो ने मोहाना पुलिस को गुमसुदगी की सूचना दी। जिसपर पुलिस लगातार राम बेलास की तलाश कर रही थी और कई जगह उसका पोस्टर भी लगा दी थी। परन्तु कहीं से कोई सुराग नहीं मिला । आखिरकार सोमवार की सुबह कूड़ा नदी जल में रामबेलास की उतराई लाश मिली।
मृतक रामबेलास पुत्र गल्ला व्यापारी था। गांवों में घूमकर लोगों से गल्ला खरीद कर बेचने का कार्य करता था और इसी से अपने परिवार वालो का भरण पोषण करता था । मृतक के चार बच्चे हैं। पत्नी मीरा देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।इस घटना से पूरे क्षेत्र में कौतूहल मचा हुआ है । एक तरफ जहां परिवार वालो का हाल बुरा है तो वहीं पूरे गांव में मातम छाया हुआ है । सूचना पर पहुंची थाना मोहाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मोहाना थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सत्यता सामने आएगी कि रामबेलास क़ी मृत्यु कब और कैसे हुई है ।


No comments:
Post a Comment