हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, January 21, 2019

खेल सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी -शमीम अहमद

सिद्धार्थनगर। सोमवार को मौलाना मोहम्मद अली जौहर कैनवस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट मोहाना चौराहे के प्रांगण में क्रिक्रेट  समापन समारोह का आयोजन किया गया । मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेशचन्द्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद, ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास के लिए आवष्यक है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। छात्रों को पढाई के साथ-साथ खेलों में भी रूचि लेनी चाहिए। उन्होने युवा मतदाताओं से चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग शत प्रतिषत करने की बात कही। साथ ही कहा कि आज इस टूर्नामेन्ट के समापन में आफताब आलम गुडडू भैया लोकसभा प्रत्याशी डुमरियागंज को आना था मगर कुछ जरुरी बैठक में लखनऊ जाना पड़ा जिसके कारण आज हम लोगों को आना पड़ा। जिला अध्यक्ष दिनेश गौतम ने कहा कि खेल खेलना सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। यानी खेल खेलने से आपका शरीर और मन दोनों पर असर पड़ता हे। लेकिन किसी भी खेल में भाग लेने के लिए आपको शारीरिक कौशल और मानसिक अनुशासन पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत होती है।
इस मौके पर परवेज अहमद पूर्व सभासद ,मुख्तार अली ,अकरम अली, महबूब आलम, तारिक महमूद, शैलेष सिंह, जहीर खान, निसार अली, अकबर अली सहित तमाम लोग मौजूद रहें।



No comments: