हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, January 26, 2019

क्षेत्र के साक्षी कम्प्यूटर एवं अचीवर्स सेंट्रल एकेडमी में 70वां गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

70वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर साक्षी कंप्यूटर एजुकेशन सोसाइटी पर  थाना मोहाना के थानाध्यक्ष श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव और साक्षी कंप्यूटर एजुकेशन सोसाइटी के डायरेक्टर रोहित कुमार कसौधन के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी । संस्था में  गणतन्त्र दिवस धूम धाम से मनाया गया । इस दौरान संस्था के सभी छात्र छात्राएँ  मौजूद रहे।

अचीवर्स सेंट्रल एकेडमी  में प्रबंधक अब्दुल मोतीन एवं शैलेष सिंह पूर्व प्रधान ने ध्वजारोहण किया। स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश में अमन व शांति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना की गयी । 
स्कूल में बच्चों द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा देश क एकता व अखंडता, आपसी सौहार्द, सैनिकों की शौर्य गाथाएं व विभिन्न सामाजिक समस्याओं की झलक नृत्य, समूह गान, लघु नाटिका, नुक्कङ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत की गयी।



No comments: