हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, January 26, 2019

चौधरी विद्या देवी इण्टर कालेज में 70वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,

जनपद सिद्धार्थनगर में 70वां गणतंत्र दिवस पूरे मोहाना क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ शनिवार  को मनाया गया। जनपद  के चौधरी विद्या देवी इण्टर कालेज के मैदान में मुख्य समारोह हर वर्षों की भांति इस
बार भी समारोहपूर्वक मनाया गया। जहां एस.आई.लाल जी  ने झण्डारोहण कर तिरंगे को सलामी दिया।
कालेज में 26 जनवरी को देश का 70वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रम सराहनीय रहा। वहीं प्रभात फेरी निकाल क्षेत्र  में भ्रमण कर देश भक्ति के प्रति लोगो  को आगाह किया। विद्यालय में झंडारोहपण के पश्चात बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, कविताएं, चुटकुले, नाटक, गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान विद्यालय में छात्रों संग अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर बच्चों के बीच में मिष्ठान का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद  ने कहा कि यह आजादी महापुरूषों के जुझारू संघर्ष का परिणाम है। सहायक अध्यापक रामप्रकाश पाण्डेय एवं राजेश कन्नौजिया  ने कहा कि सतत जागरूकता ही स्वतंत्रता की वास्तविक कीमत है। विद्यालय के आमिर मोइन एवं अखिलेश चौधरी  ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।  कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कृत कर मिष्ठान खिलाकर समापन किया गया । कार्यक्रम के दौरान बृजेश सिंह , बसपा नेता पट्टूराम आजाद , राकेश कुमार साहू , अकरम , समीर खान , दानिश , नुरुल प्रधान , कृष्ण मोहन गुप्ता समेत कई दर्जन  लोग उपस्थिति रहें ।

No comments: