हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, January 6, 2019

श्रीनगर: सीआरपीएफ जवान ने साथियों को गोली मारकर खुद को गोली से उड़ाया

जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपने दो साथियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित पंथा चौक कैंप की है, जहां शनिवार शाम जवान मुकेश बाबू का अपने साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि उसने साथियों को गोली मारकर खुद को भी गोली मार दी।

पुलिस के मुताबिक अपने साथियों को घायल करने के बाद मुकेश बाबू ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जहां उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इससे पहले दिसंबर 2018 में भी छत्तीसगढ़ के एक जवान ने खुद को गोली से उड़ा लिया थी। यहीं नही लखनऊ के गोमतीनगर और छत्तीसगढ़ॉ के सुकमा में भी पिछले साल जवानों ने खुद को गोली मारकर उड़ा दिया था।


No comments: