हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, January 6, 2019

फूलका के बाद अब सुखपाल खैहरा ने दिया आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा

वरिष्‍ठ वकील एचएस फूलका के बाद सुखपाल सिंह खैहरा ने भी आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुखपाल खैहरा आप नेतृत्‍व के खिलाफ बगावत कर दी थी और उनको पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। लोकसभा चुनाव से पहले यह आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

खैहरा ने रविवार को आप से इस्‍तीफा देने की घोषणा की। अभी स्‍पष्‍अ नहीं है कि खैहरा का साथ दे रहे कंवर संधू सहित सात विधायकों का क्‍या रुख होगा। खैहरा ने अपना इस्‍तीफा पार्टी नेतृत्‍व को भेज दिया। दो दिन पहले एचएच फूलका ने आप को इस्‍तीफा दे दिया था। फूलका ने आप के राष्ट्रीय समन्‍वयक आैर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वीरवार का पार्टी से अपना इस्‍तीफा सौंपा था।

खैहरा और फूलका के इस्तीफे के बाद पंजाब विधान सभा में आप विधायकों की संख्या 18 रह गई है। खैहरा ने पार्टी के अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिख कर कहा कि पार्टी ने उन्हें अपमानित किया। यह ही नहीं खैहरा ने अपने पत्र में यह भी कहा कि अन्ना हजारे मूवमेंट से निकली आप अपने उद्देश्यों से भटक चुकी है। जिस उद्देश्य को लेकर वह आप से जुड़े।


No comments: